27/06/25

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के चिंगदाओ में एससीओ की बैठक के दौरान बेलारूस, तजाकिस्तान और कज़ाकिस्तान के रक्षा मंत्रियों से भेंट की

आरएस अनेजा, 27 जून नई दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के चिंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन, तजाकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल सोब्रीज़ोदा इमोमाली अब्दुरखिम और कज़ाकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल डौरेन कोसानोव के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

रक्षा मंत्रियों के साथ अपने वार्तालाप में रक्षा मंत्री ने रक्षा सहयोग में निरंतर भागीदारी और तकनीकी सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों की खोज के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई तीव्र प्रगति और कई प्रमुख क्षेत्रों में अपनी रक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने में आत्मनिर्भरता हासिल की जानकारी भी साझा की।

राजनाथ सिंह ने अपने समकक्षों को पहलगाम आतंकवादी हमले और पाकिस्तान में आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी जानकारी दी।

रक्षा मंत्रियों ने क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, सैन्य तकनीकी सहयोग, सैन्य शिक्षा तथा साझा हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की।

***

Previous

सरकार ने दिव्यांगजनों और बुजुर्ग नागरिकों के लिए सुगम्यता समर्थन को और सशक्त बनाने के लिए सुगम्य भारत ऐप को नया रूप दिया

Next

आपातकाल के 50 वर्ष : संस्कृति मंत्रालय और दिल्ली सरकार ने लोकतंत्र में देश की निष्ठा प्रदर्शित करने के लिए ‘संविधान हत्या दिवस’मनाया