19/11/25

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां में डीसी ने की बैठक, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - उपायुक्त (डीसी) अजय सिंह तोमर ने आज पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), कौलां में विद्यालय प्रबंधन समिति और जिला स्तरीय मैस समिति की बैठक की अध्यक्षता की। डीसी तोमर ने एजेंडे में रखे गए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और स्कूल में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इससे पहले, स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल ने पुष्प गुच्छ देकर उपायुक्त का अभिनंदन किया। उपायुक्त ने विद्यालय की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी हासिल करते हुए, निम्नलिखित समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए |

समस्या का विषयसंबंधित विभाग को निर्देशस्वच्छता एवं पर्यावरणनगर निगम द्वारा परिसर में फॉगिंग करवाना और कचरे के डस्टबिन समय-समय पर खाली करवाना।सुरक्षा एवं बिजलीविद्यालय के नजदीक से गुजर रही 11 हजार केवी लाईन के पास पेड़ों की छंटाई करना।

बुनियादी ढांचागाँव कौलां से जेएनवी तक जाने वाले रास्ते पर स्ट्रीट लाइट लगवाना।जल निकासीविद्यालय परिसर के गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान।स्वास्थ्य सुविधाएँस्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप लगवाना।भोजन गुणवत्ताविद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, इसके लिए डायटिशियन और अभिभावकों का मार्गदर्शन लेना।

प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल ने इस मौके पर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को भी देखा और उनकी सराहना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल, कौलां गाँव से प्रधानाचार्य अनुपिका, स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन, नगर निगम से दिनेश गर्ग के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

#ambala #News #haryana #

Previous

एसडी कॉलेज में 'ब्रांड आइडेंटिटी हैकाथॉन' का सफल आयोजन

Next

बटाला के घुमान कस्बे में पैसों के लेन-देन को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, हमलावर बुलेट मोटरसाइकिल और नकदी ले उड़े