दैनिक खबर: आज 16 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
आतंकवाद पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को दोटूक:
सुधर जाओ वरना खुद तय करो इतिहास बनना है या नक्शे पर रहना: 'सेना संवाद' में 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे हालात पर दी सख्त चेतावनी।
एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला:
धार की विवादित भोजशाला को माना राजा भोज कालीन वाग्देवी मंदिर, हिंदू पक्ष को मिला पूजा का अधिकार; शनिवार सुबह श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ।
ममता बनर्जीका की र्यकर्ताओं से की नए सिरे से जुटने की अपील:
संगठन को मजबूत करने के लिए खुद पार्टी दफ्तर पेंट करने को तैयार हैं पाला बदलने वालों को दी खुली छूट; कहा- जाने वाले पूरी तरह आजाद।
भारत में इस साल सूखे का खतरा:
मानसून सीजन में सुपर अल-नीनो दस्तक देने के लिए 82% तक हुआ एक्टिव: अमेरिकी मौसम एजेंसी 'नोआ' और भारतीय मौसम विभाग ने जताई कम बारिश की बड़ी आशंका।
जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करों पर एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा एक्शन:
28 दिनों में 733 गिरफ्तार और 47 घरों पर चला बुलडोजर: 373 ड्राइविंग लाइसेंस और 114 केमिस्ट दुकानों के परमिट भी निलंबित।
सनातनी अस्मिता की गूंज:
देश में असम और बंगाल की बंपर जीत के बाद अब सात समंदर पार लंदन में भी दिखा सनातनियों का जलवा, स्थानीय निकाय चुनावों में चुने गए 241 हिंदू प्रतिनिधि।
मालदीव में अब तक का सबसे बड़ा डाइविंग हादसा:
समुद्र के नीचे गुफाओं की खोज करने उतरे इटली के पांच गोताखोरों की दर्दनाक मौत: 50 मीटर की गहराई में लापता होने के बाद मिले शव।
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: कोविड महामारी से दुनिया में हुईं 2.21 करोड़ अतिरिक्त मौतें:
आधिकारिक आंकड़ों से तीन गुना अधिक है यह संख्या; साल 2020 से 2023 के बीच का वैश्विक डेटा जारी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीदरलैंड के हेग में ऐतिहासिक स्वागत: भारतीय समुदाय को किया संबोधित:
पीएम बोले- इतना प्यार देखकर लगा जैसे भारत में ही चल रहा है कोई बड़ा फेस्टिवल।
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:
दिल्ली से गिरफ्तार हुई मुख्य आरोपी मनीषा मंडहरे: पुणे की सीनियर बॉटनी शिक्षिका पर लगा बायोलॉजी का पर्चा लीक करने का गंभीर आरोप।
सीबीएसई का बड़ा फैसला:
1 जुलाई से नौवीं कक्षा में तीन भाषाओं का अध्ययन होगा अनिवार्य, दो भारतीय भाषाएं रखना जरूरी: एनईपी और एनसीएफ के तहत बोर्ड ने भाषा व्यवस्था में किया ऐतिहासिक बदलाव।
IPL मैच के रोमांच के बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए डीएमआरसी की बड़ी सौगात:
17 मई को देर रात तक चलेंगी ट्रेनें: अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को लेकर सभी रूटों पर बढ़ाया मेट्रो का समय।
दिल्ली मेडिकल काउंसिल में 5.57 करोड़ का वित्तीय घपला: विशेष ऑडिट रिपोर्ट में तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश त्यागी ठहराए गए जिम्मेदार:
साल 2019 से 2025 के बीच राजस्व को पहुंचाया गया भारी नुकसान।
हरियाणा में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासनिक फेरबदल:
गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से किया 12 एचपीएस अधिकारियों का तबादला: अंबाला और सोनीपत समेत कई जिलों के डीएसपी और एसीपी बदले गए।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के आवास पर संदिग्ध बदमाशों का धावा:
हमले की कोशिश: सहमे परिवार ने एसपी से की शिकायत; सुरक्षा बढ़ाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग।
हरियाणा के सोनीपत में दुस्साहसिक वारदात:
खरखौदा कोर्ट के बाहर झज्जर के हिस्ट्रीशीटर नीरज उर्फ कातिया की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या: पेशी पर आए युवक की गाड़ी को टक्कर मार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग।
भिवानी के ब्रेन डेड विशाल ने चार मरीजों को दी नई जिंदगी:
रोहतक पीजीआई से सेना की टीमों ने एयरलिफ्ट की किडनी: हार्ट और लिवर भी ग्रीन कॉरिडोर से मात्र 45 मिनट में दिल्ली के अस्पतालों में पहुंचाए।
हरियाणा बोर्ड (BSEH) ने कंपार्टमेंट और सुधार परीक्षा 2026 के लिए जारी किया शेड्यूल:
20 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन: बिना विलंब शुल्क के 28 मई तक फॉर्म भरने का मौका।
विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के भारत में फैले नेटवर्क पर चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार:
ऑपरेशन सेल ने डोनी बल और शगनप्रीत गैंग के चार मुख्य शूटरों को किया गिरफ्तार: पंजाब के दो चर्चित हत्याकांडों की गुत्थी सुलझी।
अम्बाला शहीदी स्मारक में जल्द लहराएगा विशाल राष्ट्रीय ध्वज:
निरीक्षण के लिए पहुंची फ्लैग फाउंडेशन की टीम, फाउंडेशन निर्माण और सुरक्षा मानकों पर हुई गहन चर्चा; तकनीकी ड्राइंग लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई।
अम्बाला शहर के पंचायत भवन में सीएससी वीएलई की अहम बैठक: बेहतर काम करने वाले 6 संचालक सम्मानित:
आय बढ़ाने और नई सेवाओं पर दी जानकारी; जिला प्रबंधक विवेक शर्मा ने सुनीं वीएलई की समस्याएं।
17 मई को शहजादपुर में मनेगी महाराणा प्रताप जयंती: सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि:
राज्यपाल वी.के. सिंह और कृषि मंत्री भी रहेंगे मौजूद; उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग की बैठक।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
जनगणना 2027: नागरिकों को देने होंगे 33 प्रश्नों के उत्तर; पहचान पत्र देखकर ही दें विवरण, बैंक खाते की जानकारी साझा न दें
Next