हिसार: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल; एसपी बोले- महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस
हिसार, 1 सितंबर (अन्नू): पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के दिशा-निर्देशों पर महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ हिसार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन हिसार की पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता 20 अगस्त 2026 को अपनी माता के साथ थाने पहुंची थी, जिसके बाद महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में उसकी काउंसलिंग करवाई गई और बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया।
आरोपी रोहित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
मामले की जांच करते हुए LASI लाजवती की पुलिस टीम ने आरोपी रोहित (पुत्र रामकुमार) को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराधों पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति: एसपी
एसपी सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में हिसार पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#HisarNews #HaryanaPolice #Hisar #ZeroTolerance #WomenSafety #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
अम्बाला: CIA-1 की बड़ी सफलता; घर से चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और लैपटॉप बरामद
Next