15/07/25

आमजन की समस्या के निस्तारण के लिए कटिबद्ध - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

एन.एस. बाछल, 15 जुलाई, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ सेवा को अपना मूल मंत्र मानते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। हमने प्रदेशभर में जनसुनवाई का ऐसा तंत्र सुविकसित किया है जो परिवादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही जरूरतमंद को त्वरित सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराने में बेहद कारगर साबित हो रहा है।

भजनलाल शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई कर रहे थे। उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को आत्मीयता के साथ सुना तथा अधिकारियों को उनके संतोषपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुराज के संकल्पों को साकार करने की दिशा में आमजन को बुनियादी सुविधाएं नियमित और निर्बाध रूप से उपलब्ध कराए। जनकल्याण ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

Previous

एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट: टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद दोनों इंजन बंद हो गए

Next

राज्य की सहकारी समितियों के उत्पादों की होगी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच