30/08/26

यमुनानगर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप ने कार और स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत

यमुनानगर, 30 अगस्त (अन्‍नू): हरियाणा के यमुनानगर स्थित कैल गांव के पास कचरा प्लांट के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने आगे चल रही स्विफ्ट कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े पेड़ से भिड़ गई। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पिकअप की चपेट में आए स्कूटी सवार की मौत

कार को टक्कर मारने के बाद बेकाबू पिकअप ने कार के आगे चल रही स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार भंभौली गांव निवासी पदम प्रकाश (पुत्र रोशन लाल) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पिकअप भी पुलिया के पास पलट गई। घायल पदम प्रकाश को उनके भाई और डायल-112 की मदद से सिविल अस्पताल जगाधरी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज किया केस

हादसे में कार चालक दीपक (निवासी कान्हड़ी कलां) बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक की पहचान अमित निवासी चौपड़ा गार्डन (जगाधरी) के रूप में की। सूचना मिलते ही थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। पुलिस ने दीपक के बयान और अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#YamunanagarNews #HaryanaNews #RoadAccident #JagadhriNews #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews

Previous

करनाल: नीलोखेड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग दर्जी की मौत, सुसाइड की आशंका

Next

सोनीपत के कच्चे क्वार्टर मार्केट में भीषण आग: चपेट में आईं 5 दुकानें, लाखों का सामान जलकर राख