25/09/25

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा के नापला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

शर्मा ने नापला में हेलिपैड, सभा स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने पेयजल, पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आमजन के बैठने की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही, पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद को लेकर की गई तैयारियों को भी देखा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के संबंध में निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता सहित संभागीय व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #rajasthan

Previous

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अग्रसर है राजस्थान

Next

उप मुख्यमंत्री ने शहरी सेवा शिविर में अवलोकन लाभार्थियों को चैक सौंपे