शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान,जयपुर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 17 अप्रैल, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की गई।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि मैसर्स शंकर एजेंसी का निरीक्षण कर गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस एवं कॉन्टिनेंटल सॉस के कुल 6 नमूने लिए गए। मिलावट के संदेह पर मौके पर 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश, 97 किलोग्राम पपीता प्रिजर्व फूड, 142 किलोग्राम सोया सॉस, 78 किलोग्राम ग्रीन चिली सॉस, 120 किलोग्राम कॉन्टिनेंटल सॉस को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त अविधपार 175 किलो कस्टर्ड पाउडर, 240 किलो चेरी पपीता फ्रूटी एवं 750 किलो फलूदा नष्ट करवाया गया।
अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि अनु मिल्क प्रोडक्ट्स लिमिटेड का निरीक्षण कर घी बिलौना के बैच नं. 024 एवं घी डेयरी फ्रेश के बैच नं. 23 के नमूने लिए गए। मौके पर 1422 लीटर घी सीज किया गया। उल्लेखनीय है कि बिलौना घी के बैच नं. 029 का नमूना असुरक्षित पाए जाने पर संबंधित बैच के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा संबंधित विक्रेताओं एवं निर्माताओं को इसे बाजार में न बेचने के निर्देश दिए गए है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
सुशासन के संकल्प को करें साकार कार्मिक ‘मिशन कर्मयोगी’ से बढ़ाएं अपनी कार्यकुशलता एवं क्षमता- मुख्यमंत्री राजस्थान
Next