आर्य कॉलेज में सिविल सेवा कार्यशाला: "यूपीएससी सिर्फ परीक्षा नहीं, बल्कि विश्लेषण की प्रक्रिया है"
जे कुमार 26 फरवरी 2026 : आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के करियर गाइडेंस सैल एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘‘क्यों जरूरी है सिविल सेवा की तैयारी’’ रहा। कार्यशाला के मुख्य वक्ता आशीष सिंह, वरिष्ठ संकाय सदस्य, केवल सिंह पतयाल, विपणन प्रबंधक, अमित शर्मा, संकाय सदस्य, जसलीन कौर, परामर्शदाता, मान आई.ए.एस. अकादमी, चंडीगढ़ रहे।
वर्कशॉप के अंतर्गत वक्ता आशीष सिंह ने छात्राओं को यू.पी.एस.सी. सिविल सेवा परीक्षा के बारे में बताया। यह भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है जो आई.ए.एस., आई.पी.एस. और आई.एफ.एस. जैसी शीर्ष पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करती है, साथ ही यह तैयारी सशक्त युवा भारत का निर्माण करती है।
उन्होंने बताया कि यू.पी.एस.सी. किसी बुकलेट में नहीं है बल्कि यह एक विचार एवं विश्लेषण की प्रक्रिया है। इसे अध्ययन, मनन और लेखन के द्वारा सफल बनाया जा सकता है। वक्ता केवल सिंह पतयाल ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारण सबसे अनिवार्य है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में नियमित पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना अनिवार्य होता जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की सोच में बदलाव आता है।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एवं करियर गाइडेंस सैल प्रभारी डॉ. अनीता गोदारा ने बताया कि सही दिशा, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक दृष्टिकोण से विद्यार्थी अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। डॉ. प्रगति शर्मा ने कहा कि पढ़ाई व परीक्षा एक दूसरे की पूरक हैं। दोनों में संतुलन आवश्यक है जो सफलता के शिखर तक ले जाती है। कार्यशाला का कुशल संचालन डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. प्रगति शर्मा, प्रो. सोनाली, प्रो. जेसिका, प्रो. अरविंद एवं प्रोकृसंध्या द्वारा किया गया। कार्यशाला में कुल 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
#AryaCollegeAmbala #CivilServicesWorkshop #UPSCPreparation #CareerGuidance #FutureBureaucrats #IASAcademyChandigarh #EducationNewsHaryana #AmbalaCanttUpdate #CompetitiveExams