05/06/25

मुख्यमंत्री का केशवरायपाटन दौरा, ऊर्जा राज्‍यमंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

एन.एस. बाछल, 05 जून, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केशवरायपाटन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री केशवरायपाटन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का बुधवार को बूंदी जिले में ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने जायजा लिया। उन्होंने जिला कलक्टर अक्षय गोदारा एवं पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के साथ कार्यक्रम स्थल पर की गई सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। 

इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री नागर ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस दौरान जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई सभी तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमों के सुचारू संचालन और आगंतुकों की सुविधा के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजामों से अवगत कराया और कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

Previous

जल संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी कदम साबित होगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

Next

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री ने अजमेर में की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा— खाद्य सुरक्षा से कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं रहे वंचित