चरखी दादरी के लाल रवि प्रकाश बेंगलुरु में शहीद: प्रमोशन ट्रेनिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
चरखी दादरी, 18 अगस्त (अन्नू): हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव कासनी निवासी सेना के जवान रवि प्रकाश (31) का बेंगलुरु में ट्रेनिंग के दौरान अचानक निधन हो गया। मंगलवार सुबह वे ग्राउंड में फिजिकल एक्टिविटी (पीटी) कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवान उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार निधन का मुख्य कारण हार्ट फेल होना बताया गया है।
रवि प्रकाश वर्ष 2015 में भारतीय सेना की मद्रास इंजीनियरिंग रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रीय राइफल्स की 54 बटालियन में कश्मीर में थी और वे पिछले कुछ समय से प्रमोशन कोर्स के सिलसिले में बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रहे थे।
पिता श्रीकृष्ण सांगवान ने बताया कि सोमवार रात रवि ने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। बातचीत के दौरान रवि काफी खुश थे और उन्होंने पत्नी व बेटे से कहा था कि आज ट्रेनिंग का आखिरी दिन है और इसके बाद वे हवलदार बन जाएंगे। प्रमोशन के बाद उन्हें वापस घर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद खबर आ गई।
रवि प्रकाश अपने पीछे पत्नी सुनीता, 8 वर्षीय बेटे देव, पिता श्रीकृष्ण, मां नीलम और भाई-बहन का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। सेना की ओर से जरूरी कागजी कार्रवाई और पार्थिव शरीर को गांव कासनी लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देर शाम तक उनका पार्थिव शरीर पैत्रीक गांव पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
#CharkhiDadriNews #HaryanaMartyr #RaviPrakash #IndianArmy #DainikKhabar #HaryanaNews #VeerJawan
Previous
पलवल में सूदखोरों से तंग आकर युवक ने पिया जहर: पिता के 30 लाख के कर्ज को डेढ़ करोड़ बनाने का आरोप; शादी के 4 महीने बाद उठाया खौफनाक कदम
Next