पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने के लिए गांवों में लगाए जाएंगे कैम्प - डीसी पार्थ गुप्ता
जे कुमार, यमुनानगर 12 सितम्बर - डीसी पार्थ गुप्ता ने कैम्प कार्यालय में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला के 270 लाभार्थियों को अनुदान के रूप में हरियाणा सरकार द्वारा 1 करोड़ 35 लाख रुपये के चैक वितरित किए जाएंगे।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि देशभर में चल रहे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से देशवासियों को स्वच्छ व सस्ती ऊर्जा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है जिससे उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत प्रति किलोवाट रूफटॉप सोलर लगवाने पर 30,000 रुपये सब्सिडी प्रदान की जाती है, 2 किलो वाट के लिए 60,000 रुपये और 3 किलो वाट या अधिक वाट के सोलर पैनल लगवाने पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस स्कीम को और बढ़ावा देते हुए केन्द्र सरकार के अनुदान के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी देने का फैसला लिया है।
उन्होंने बताया कि जिले में मॉडल सोलर विलेज के तहत जिन गांवों की 5,000 हजार की आबादी वाले क्षेत्र है, उन 6 गांवों को लिया गया है जिसमें दामला, गधौली, जठलाना, कलावड़, खारवन, प्रतापनगर शामिल है।
इस अवसर पर एडीसी नवीन आहूजा, एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, यूएचबीवीएन व्यासपुर के कार्यकारी अभियंता जगमीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#camps #pmsuryaghar #freeelectricity #dc yamunanagar