23/02/26

भारतीय मजदूर संघ की बैठक: 25 फरवरी को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी, सफाई कर्मियों और बैंक कर्मचारियों ने कसी कमर

जे कुमार अम्बाला, 23 फरवरी 2026: भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबंधित सफाई कर्मचारी संघ और केंद्रीय सहकारी बैंक की महत्वपूर्ण बैठकें जिला अध्यक्ष प्रवीण और जिला मंत्री कंवरपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी 25 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे अम्बाला शहर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले विशाल प्रदर्शन की रणनीति तैयार करना है। बैठक में जिला अध्यक्ष अरुण जोशी और तरसेम राणा ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए सभी विभागों के कर्मचारियों से एकजुट होने की अपील की। सफाई कर्मचारी संघ और केंद्रीय सहकारी बैंक के पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि इस प्रदर्शन में उनके विभागों के कर्मचारी भारी संख्या में भाग लेंगे। भारतीय मजदूर संघ ने अम्बाला के सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों से इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी मांगों को बुलंद करने का आह्वान किया है।

#BMSAmbala #LaborProtest #AmbalaNews #EmployeeRights #SafaiKaramchariUnion #CooperativeBank #TradeUnion #AmbalaCity #WorkersUnity

Previous

भारत टैक्सी संवाद: अमित शाह ने रखा सारथियों को मालिक बनाने का विजन

Next

वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर धरणी लगातार दूसरी बार हरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी के अध्यक्ष बने