23/02/26

अम्बाला शहर: श्री गुरू रविदास भवन वैल्फेयर सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन, रमेश गहलोत चुने गए प्रधान

जे कुमार अम्बाला शहर, 23 फरवरी 2026: श्री गुरू रविदास भवन वैल्फेयर सोसायटी (सैक्टर-8, 9 व 10) की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु सामुदायिक भवन सैक्टर-10 में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। पुष्पक राज की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस चुनाव में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रमेश गहलोत को प्रधान और एलडी चौधरी को उप-प्रधान निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त, गुरमेल राम को महासचिव, सतीश कुमार को संयुक्त सचिव और तरसेम कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेश कुमार और अशोक कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज सेवा और संस्था के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

#AmbalaCityNews #WelfareSocietyElection #ShreeGuruR रविदासBhavan #AmbalaUpdate #CommunityLeadership #SocialService #Sector10Ambala #NewExecutiveCommittee

Previous

भारतीय मजदूर संघ की बैठक: 25 फरवरी को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन की तैयारी, सफाई कर्मियों और बैंक कर्मचारियों ने कसी कमर

Next

अम्बाला में समाधान शिविर: नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निपटान के दिए सख्त निर्देश