अक्टूबर माह में ‘कम तेल-ज्यादा सेहत’ की थीम पर आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां
एन.एस.बाछल, 04 अक्तूबर, जयपुर।
प्रदेश में स्वस्थ जीवन शैली की अवधारणा साकार करने के उद्देश्य से संचालित निरामय राजस्थान अभियान के तहत् अक्टूबर माह में ‘कम तेल-ज्यादा सेहत’ थीम पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की भूमिका और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित कुमार यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अक्टूबर माह में थीम आधारित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये। उन्होंने बताया कि आमजन में स्वस्थ जीवन शैली की भावना विकसित करने में स्थानीय स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्मिक अहम भूमिका निभायेंगे। स्कूलों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं अन्य स्थलों पर हैल्थ एंड वेलनेस गतिविधियां जैसे (स्वस्थ व संतुलित आहार, संयमित जीवन शैली) पर चर्चा, व्यायाम, योग सत्रों का आयोजन, आयुष्मान आरोग्य शिविर में हैल्थ स्क्रीनिंग की जायेगी। इन गतिविधियों के संचालन में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में कार्यरत काउंसलर, नर्सिंगकर्मी एकजुट होकर अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
डॉ. यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर की टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच,मातृ-शिशु मृत्यु समीक्षा, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में भूमिका बढ़ाये जाने के निर्देश दिये।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan