रतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.91 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य नशा सप्लायर तरसेम उर्फ सामी काबू
फतेहाबाद, 30 अगस्त (अन्नू): थाना सदर रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सफलता हासिल करते हुए हेरोइन सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरसेम सिंह उर्फ सामी (पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी तमासपुरा) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
नंगल रोड से हेरोइन के साथ पकड़ा गया था पहला आरोपी
थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि मामले की शुरुआत में पुलिस टीम ने नंगल रोड (ब्राह्मणवाला चौकी के पास) से मंगत सिंह उर्फ मंगा (निवासी नंगल) को मोटरसाइकिल समेत काबू किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.91 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिस पर 21 जुलाई 2026 को थाना सदर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और गहन जांच के आधार पर हेरोइन की मुख्य सप्लाई करने वाले तरसेम सिंह उर्फ सामी का नाम सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश किया जा सके।
#FatehabadNews #RatyaNews #HaryanaPolice #DrugFreeHaryana #CrimeNews #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
"मन की बात देश को जोड़ने का सशक्त माध्यम, त्योहारों के सीजन में 'लोकल फॉर वोकल' अपनाकर देश की प्रगति का संकल्प लें" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next