26/08/26

भिवानी में चमके अंबाला के बॉक्सर; राज्यस्तरीय SGFI चैंपियनशिप में ध्रुव, युद्धवीर और करणदीप ने जीते कांस्य पदक

अंबाला, 26 अगस्त (अन्‍नू): भिवानी में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंबाला के मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 20 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग सेंटर के तीन युवा मुक्केबाजों—ध्रुव, युद्धवीर सिंह और करणदीप सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

खिलाड़ियों के अंबाला छावनी स्टेडियम पहुंचने पर खेल प्रेमियों और कोच ने उनका जोरदार स्वागत किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

विजेता मुक्केबाजों और उनके स्कूलों का ब्योरा:

  • ध्रुव (अंडर-19): 49-52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। ध्रुव शासकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) बलदेव नगर के छात्र हैं।

  • युद्धवीर सिंह (अंडर-17): 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। युद्धवीर एलएमजेपी स्कूल के छात्र हैं।

  • करणदीप सिंह (अंडर-14): 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। करणदीप पुलिस डीएवी स्कूल के छात्र हैं।

बॉक्सिंग कोच संजय ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से जिले के अन्य बाल मुक्केबाजों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

#AmbalaNews #AmbalaSports #HaryanaBoxing #SGFI #BoxingChampionship #WarHeroesStadium #DanikKhabar #BreakingNews

Previous

अंबाला: जीएमएन कॉलेज के सागर ने रचा इतिहास; राज्य स्तरीय स्विमिंग में जीते 3 गोल्ड, चुने गए बेस्ट स्विमर

Next

उत्तर प्रदेश: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा