लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में मनाया शिक्षक दिवस
जे कुमार, अम्बाला 5 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिन महान दार्शनिक, शिक्षक एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को स्मरण करने के लिए प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्या व अन्य अध्यापिकाओं से केक कटवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी अध्यापिकाओं को फूल मालाएँ पहना कर , कार्ड भेंट कर, मिठाई खिलाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों ने अध्यापिकाओं की भूमिका निभाकर कक्षाएँ संचालित कीं, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण हो गया।
विद्यार्थियों ने अध्यापिकाओं के लिए सरप्राइज़ गेम्स आयोजित किए, जिनमें अध्यापिकाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। अध्यापिकाओं ने भी अपनी स्मृतियाँ और अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और परिश्रम का महत्व समझाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि – शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता हैं, विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव शिक्षक ही रखते हैं।
अंत में विद्यार्थियों ने अपनी अध्यापिकाओं को धन्यवाद देते हुए उनके मार्गदर्शन में सदैव आगे बढ़ने का संकल्प लिया और विद्यार्थियों ने एक स्वर में कहा – धन्यवाद गुरुजन, आपका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है।
#teachersday #celebrated #ambala #lordmahaveerjainpublicschool