युद्ध के बजाए समझौते से मामले का हल हो यह अच्छी बात है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अम्बाला, 15 जून नई दिल्ली - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका ईरान युद्ध समाप्ति को लेकर चल रही बातचीत पर बयान देते हुए कहा कि ये अच्छी बात है युद्ध के बजाए समझौते से मामला हल किया जाए। अभी तक जो इंडिकेशन आ रही है उसके मुताबकि ये समझौता लगभग तय है, अगर तय हो जाता है तो भारत को भी इससे काफी फायदा होगा क्योंकि भारत का 25 से 30 प्रतिशत पेट्रोलियम वही से आता है और युद्ध की वजह से वो रुका हुआ था। हमारे तीन नाविकों का बलिदान हुआ था। अगर ये रास्ते खुल जाते है तो भारत को जो पेट्रोलियम की दिक्कत आई है उससे रिलिफ मिलेगा।

Previous

जी7 शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात, पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों की सराहना

Next

मध्य पूर्व युद्ध में तनाव गहरा गया है