05/11/25

अंबाला में 7 नवम्बर को 'वंदे मातरम' गीत की 150वीं वर्षगांठ भव्य तरीके से मनेगी

जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ को अम्बाला जिले में 7 नवम्बर को हर्षोल्लास और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान घोषणा दी | इस अवसर पर उनके साथ एसीयूटी राहुल कनवरिया और डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

गीत की महत्ता और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ाव : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि यह कार्यक्रम 7 नवम्बर 1876 को कवि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखे गए वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन को गीत की महत्ता और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से इसके संबंध के बारे में जानकारी देना है।

#ambala #news #dcambala #150th-anniversary #song-vande-mataram

Previous

धान आवक में कमी, मुआवजा जल्द; अम्बाला में 'लाडो लक्ष्मी' योजना से 16,500 महिलाओं को मिला लाभ :डीसी अम्बाला

Next

आर्य कॉलेज मे तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन