अम्बाला: राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, गायक बादशाह को सम्मन जारी
जे कुमार अम्बाला 11 अमरच 2026 : हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने बुधवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत महिलाओं की समस्याओं को सुनने का काम किया। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर एसडीएम दर्शन कुमार व अन्य ने स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तम, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, आयोग से पूजा लोधी, प्रोटैक्शन ऑफिसर अरविन्द्रजीत कौर, महिला एवं बाल विकास से जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, डीएसपी सूरज चावला, डीएसपी रजत गुलिया व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत एंजैडे में रखी 22 शिकायतों को दोनों पक्षों के सामने विस्तारपूर्वक सुनते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रेणू भाटिया ने कहा कि नेशनल कमीशन के आदेशानुसार हरियाणा राज्य महिला आयोग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत जन सुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से शिकायतें सुन रहा है। आज यहां पर अम्बाला और यमुनानगर से सम्बन्धित 22 शिकायते सुनी गई हैं जिनमें से 4 शिकायतों के लिए आयोग द्वारा तिथि दी गई है और अन्य शिकायतों को यहां से डिस्पोज करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ-साथ यहां पर अन्य महिलाओं ने भी आकर शिकायत दी हैं जिन्हें सम्बन्धित विभागों को मार्क करते हुए उनका निपटान किया जाएगा।
चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने बताया कि आयोग द्वारा दो-दो जिलो में जन सुनवाई के तहत महिलाओं की शिकायतें सुन रहे हैं और आयोग का पूरा प्रयास है कि जो भी शिकायतें यहां पर आएंगी उनका तीव्रता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार व उनके शादी के बाद अलग होने से सम्बन्धित मामले से सम्बन्धित शिकायतें आयेाग के पास पहुंची थी जिन्हें आज यहां पर सुनने का काम किया गया है। अनुसंधान अधिकारी द्वारा जो कार्रवाई की गई है उसकी भी यहां पर समीक्षा की गई है।
इस मौके पर पत्रकारों द्वारा गायक बादशाह से सम्बन्धित पूछे गए प्रश्र का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि गायक बादशाह ने बेटियों पर जो अभद्र टिप्पणी की है उसकी आयोग घोर निंदा करता है। यह देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का देश है जहां पर बेटी बचाओ -बेटी पढाओ के अभियान की शुरूआत हुई थी। उन्होंने कहा कि सिंगर बादशाह ने बेटियों के उपर जो गल्त टिप्पणी की है उसके लिए उसे 13 मार्च का सम्मन देते हुए पानीपत में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। यदि वह पेश नहीं होता तो नियमानुसार जो कार्रवाई होती है उसे करने का काम किया जाएगा। उन्होने इस मौके पर यह भी कहा कि जब तक गायक बादशाह अपनी इस विषय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करता तब तक आयोग का पूरा प्रयास रहेगा कि हरियाणा में उसका कोई भी शो न हो। उन्होने हरियाणा के यूथ से भी अपील की कि यदि कोई भी गायक कितना ही बड़ा क्यों न हो, यदि वह बेटियों के प्रति ऐसी घटिया मानसिकता रखता हो, उसके शो का बहिष्कार करना चाहिए।
जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत चेयरपर्सन ने हर शिकायत को विस्तार से सुना। दोनों पक्षों को विस्तार से सुनने के बाद केस संबधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि आयोग का पूरा प्रयास रहता है कि जो भी शिकायत उनके यहां पर पहुंचती है उसका सभी तथ्यों को सुनने के बाद तीव्रता से समाधान हो।
इस मौके पर आयोग से पूजा लोधी, एडवोकेट प्रीति सहगल, एडवोकेट मोहिनी शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जिला कल्याण अधिकारी शिशपाल महला के साथ-साथ सम्बन्धित मौजूद रहे।
#HaryanaWomenCommission #RenuBhatia #AmbalaNews #WomenEmpowerment #JusticeForWomen #SingerBadshah #SummonIssued #WomenSafety #HaryanaPolice #InternationalWomensDayWeek