अम्बाला: सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी; अब 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
जे कुमार अम्बाला, 1 अप्रैल 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना भर्ती कार्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि को 1 अप्रैल से बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया है। यह निर्णय उन अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर लिया गया है जो तकनीकी या अन्य कारणों से अब तक अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे।
इन जिलों के युवाओं को मिलेगा अवसर: सेना भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अम्बाला के अनुसार, हरियाणा के छह जिलों—अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थियों के लिए भी पंजीकरण की खिड़की 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण समय रहते पूरा कर लें।
भर्ती कार्यालय में ले सकते हैं सहायता: अधिकारियों ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर लोड बढ़ने से समस्या आ सकती है। यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन पंजीकरण या फॉर्म भरने में कोई तकनीकी परेशानी आती है, तो वे सीधे भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), अम्बाला में कार्यदिवस के दौरान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। यह युवाओं के लिए देश सेवा के गौरवशाली सफर से जुड़ने का एक सुनहरा अवसर है।
#AgniveerRecruitment2027 #IndianArmy #ArmyBhartiAmbala #JoinIndianArmy #AgniveerScheme #HaryanaYouth #CareerInArmy #AgniveerRegistration #AmbalaNews #DefenceJobs #ArmyLife #WomenInArmy