नशा तस्करों पर अम्बाला पुलिस का प्रहार: 125 ग्राम चरस और 15 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य सप्लायर 'अर्जुन उर्फ कटोरा' गिरफ्तार

जे कुमार अम्बाला छावनी, 17 फरवरी 2026: नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अम्बाला पुलिस के एएनसी (ANC) स्टाफ ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। 11 फरवरी को टांगरी बांध क्षेत्र से पकड़े गए दो आरोपियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी अर्जुन उर्फ कटोरा उर्फ कशीश को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपी से पहले हुई पूछताछ में सामने आया था कि जब्त की गई 125 ग्राम चरस और 15 ग्राम हेरोइन उसी से खरीदी गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अर्जुन एक हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ पहले भी चोरी, लड़ाई-झगड़े और नशा तस्करी के कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद, आरोपी को माननीय न्यायालय से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उसके पूरे नेटवर्क और बड़े नशा तस्करों से जुड़े संपर्कों का पर्दाफाश किया जा सके।

#AmbalaPolice #DrugBust #SayNoToDrugs #MaheshNagarCrime #HaryanaPolice #ActionAgainstNarcotics #ANCStaffAmbala #DrugFreeAmbala #CrimeNewsUpdate

Previous

अम्बाला रेंज पुलिस की नशे पर बड़ी चोट: 18 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ किए गए नष्ट

Next

समाधान शिविर में समस्याओं का निपटारा: नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जन-शिकायतें, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश