13/06/25

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की बदौलत आज अम्बाला महानगर बनने की ओर अग्रसर

अम्बाला, 13 जून - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज शास्त्री कॉलोनी परिवार रेजिडेंट सोसायटी सदस्यों ने मुलाकात करते हुए कहा कि मंत्री अनिल विज की बदौलत आज अम्बाला महानगर बनने की ओर अग्रसर है।

सोसाइटी के चेयरमैन कपिल विज व प्रधान राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सदस्यों ने ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा शास्त्री कालोनी के समक्ष जीटी रोड पर रेलवे फाईओवर के साथ 30 करोड़ रुपए की लागत से सर्विस लेन बनाने का कार्य शुरू करवाने तथा अम्बाला छावनी में बिजली के ढांचागत सुधार हेतु 38 करोड़ रुपए मंजूर कराने पर खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि दोनों कार्यों से अम्बाला छावनी के निवासियों को बहुत सुविधाएं मिलेगी। सोसाइटी सदस्यों ने कहा कि जीटी रोड पर रेलवे फ्लाईओवर से गुजरने के लिए जीटी रोड पर जाना पड़ता था, मगर अब सर्विस लेन के माध्यम से जीटी रोड पर चढ़े बिना वाहन चालक आसानी से गुजर सकेंगे। उन्होंने कहा शास्त्री कालोनी के अलावा रेलवे कालोनी, चंद्रपुरी, पीएनटी कालोनी, दुधला व गुलाब मंडी, शिवाला मंडी, सुंदर नगर, मच्छौंडा, शाहपुर आदि क्षेत्रवासियों को इस सर्विस लेन का लाभ मिलेगा।

सोसाइटी सदस्यों ने कहा कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही पूर्व में शास्त्री कालोनी के समक्ष जीटी रोड पर सुरक्षित आने-जाने के लिए लगभग 13.50 करोड़ रुपए की लागत से व्हीकुलर अंडरपास का निर्माण कराया गया था जिसका लाभ आज हजारों लोग प्रतिदिन उठा रहे हैं।

इस अवसर पर सोसायटी चेयरमैन कपिल विज के अलावा प्रधान राजेश अग्रवाल, महासचिव बलित नागपाल, कोषाध्यक्ष गौरव सोनी, हंसराज, अश्विनी नागपाल, अरविंद, आशीष, विपिन खन्ना, दीपक शर्मा, दीपक, सोमेश, रवि, हरतेज, जीएल बत्रा आदि मौजूद रहे।


------------------------------


Previous

वन राज्यमंत्री ने अलवर में 10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान बेटियों को किया सम्मानित

Next

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जोबनेर के बस्सी झाझड़ा में हुआ आयोजन