अम्बाला: हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई; नगर योजनाकार विभाग ने ढहाए 50 अवैध अतिक्रमण

जे कुमार अम्बाला, 23 अप्रैल 2026: माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना करते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने अम्बाला और नारायणगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जिला न्यायाधीश से पूर्व अनुमति लेकर करीब 50 अवैध निर्माणों, बाउंड्री वॉल और लैंडस्केप क्षेत्रों को जमींदोज कर दिया।

न्यायालय और सरकार के आदेशों पर एक्शन

यह कार्रवाई CWP (PIL) नंबर 212 (2024) में पारित आदेश दिनांक 02.04.2026 और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत अमल में लाई गई। इस अभियान के दौरान अर्बन एरिया और नियंत्रित क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली लाइसेंस्ड कॉलोनियों में अवैध कब्जों को हटाया गया।

इन क्षेत्रों में चला पीला पंजा

  • नारायणगढ़: नियंत्रित क्षेत्र के गांव हुसैनी और कुल्लडपुर में स्थित सौभाग्य कॉलोनाइजर (Saubhagya Colonizers) और मिलाप एस्टेट (Milap Estate) में कार्रवाई की गई।

  • अम्बाला: नियंत्रित क्षेत्र के गांव रांवलां में स्थित हरमन प्रॉपर्टीज (Harman Properties) और एशियन टाउनविले फार्म्स लिमिटेड (Asian Townsville Farms Ltd.) में अवैध बाउंड्री वॉल और लैंडस्केप क्षेत्रों को हटाया गया।

मौके पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान के नेतृत्व में विभाग की टीम तैनात रही। टीम में कनिष्ठ अभियंता अभिषेक, कनिष्ठ अभियंता गुरजिन्द्र, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र और पटवारी नेत्रपाल शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से एस.एच.ओ. हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो, अम्बाला के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

आमजन को सख्त चेतावनी

जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने इस मौके पर लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे नियंत्रित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि लाइसेंस्ड कॉलोनियों के स्वीकृत नक्शों के विरुद्ध किया गया कोई भी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शहरी क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखा जा सके।

#AmbalaNews #DTPAmbala #EnforcementDrive #HighCourtOrder #NarayanagarhNews #ActionAgainstEncroachment #HaryanaGovernment #UrbanPlanning #AmbalaUpdate #BreakingNewsAmbala #CityDevelopment #EncroachmentRemoval #LawAndOrder #AmbalaCity #HaryanaPolice

Previous

हरियाणा में भीषण गर्मी का अलर्ट: 13 जिलों में लू और 8 शहरों में 'वार्म नाइट' की चेतावनी, तापमान में और होगी बढ़ोतरी

Next

पलवल: रोडवेज बसों में 1000 KM मुफ्त यात्रा के लिए 'हैप्पी कार्ड' का वितरण शुरू; जीएम जितेंद्र यादव ने दी जानकारी