19/01/26

अम्बाला: 'समाधान शिविर' में नगराधीश ने सुनीं समस्याएं; पेंशन, राशन कार्ड और फैमिली आईडी से जुड़ी शिकायतों के तुरंत निपटारे के निर्देश

अम्बाला, 19 जनवरी (अभी) : उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


नगराधीश ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं एक सराहनीय पहल हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है।

समाधान शिविर लगाने का मुख्य उदेश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध रूप से समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आम नागरिकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।


उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर व उपमण्डल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इसके अलावा प्रत्येक शुक्रवार को वीसी के जरियें चण्डीगढ से समाधान शिविरों को लेकर सभी उपायुक्तों व संबंधित अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की जा रहीं है। ताकि समाधान शिविरों को ओर प्रभावी बनाया जा सकें।
इस दौरान समाधान शिविर में आनन्दपुर जलबेडा से निर्मल दास अपनी वृद्धावस्था पेंशन को लेकर, दुर्गा नगर से खूशबू व सैक्टर-07 से रविंद ने राशन कार्ड से संबंधी समस्या को नगराधीश के समक्ष रखा, ऐसे ही बलदेव नगर से बबीता ने परिवार पहचान पत्र में नाम कटवाने से संबंधी समस्या रखी व न्यू विवेक विहार से सोमदत्त ने फैमिली आईडी में पता बदलवाने की समस्या को रखा।

नन्हेडा से बलबीर सिंह केंसर रोगी पेंशन से संबंधी समस्या को लेकर पहुंचेा, जग्गी कॉलोनी से तमन्ना शर्मा पार्ट आईडी बनवाने को लेकर व अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। नगराधीश ने सभी लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


इस मौके पर एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, पुलिस इंस्पैक्टर राकेश मणी, एसईपीओ पंचायत विभाग गौरव, जेई लोक निर्माण विभाग संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से रितु के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

#SamadhanShivir #AmbalaNews #HaryanaGovernment #PublicGrievance #CitizenFirst #FamilyID #OldAgePension #RationCard #LocalGovernance #QuickRedressal #AmbalaDC #SocialJustice #HaryanaUpdate #CitizenService #GovernanceReform #PublicWelfare #DistrictAmbala #EffectiveGovernance #PeoplePower #AdministrativeAction

Previous

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस: एसडी कॉलेज में नवाचार और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान; डॉ. आरती के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर

Next

बिजली उपभोक्ता ध्यान दें: अम्बाला शहर में कल लगेगा 'खुला दरबार'; बलदेव नगर स्थित UHBVN कार्यालय में सुबह 11 बजे से अपनी शिकायतों का समाधान करा सकेंगे उपभोक्ता