अंबाला: पेट्रोल पंप पर संदिग्ध बॉक्स छोड़ भागा कार सवार, रेलवे ड्यूटी लिखी कार ने मचाई सनसनी, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड ने संभाला मोर्चा
अंबाला, 17 अप्रैल (अन्नू): अंबाला शहर के घास मंडी इलाके में स्थित खोसला फिलिंग स्टेशन पर वीरवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे ड्यूटी लिखे एक कार सवार ने डीजल भरवाने के बाद एक संदिग्ध बॉक्स छोड़ दिया। कर्मचारी ईश्वर के अनुसार, यह घटना शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच हुई। कार में एक चालक, एक युवक और पीछे की सीट पर लैपटॉप चलाती एक युवती सवार थी। चालक ने भुगतान के समय नकद या ऑनलाइन पेमेंट न होने की बात कहकर कर्मचारी को बातों में उलझाया और एक अच्छी तरह से पैक बॉक्स पंप पर रखकर अचानक भाग निकला।
बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड ने संभाला मोर्चा
बॉक्स को संदिग्ध मानते हुए पंप मालिक ने तुरंत अंबाला सिटी थाना पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज जरनैल सिंह और कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेर लिया गया और डॉ. प्रमिला के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चली गहन जांच के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, क्योंकि बॉक्स को खोलने पर उसमें से एक नारियल, नारियल के चार टुकड़े और देशी शराब के चार खाली पव्वे बरामद हुए।
CCTV फुटेज से कार सवारों की तलाश
बम निरोधक दस्ते की इंचार्ज डॉ. प्रमिला ने बताया कि बॉक्स को इस तरह पैक किया गया था जैसे उसमें कोई कीमती सामान हो, जिससे दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, बॉक्स में नारियल और खाली बोतलें मिलने के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवारों की तलाश कर रही है ताकि भुगतान न करने और दहशत फैलाने के कारणों का पता लगाया जा सके। यह घटना पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।
#AmbalaNews #PetrolPumpIncident #SuspiciousBox #RailwayDuty #CCTVFootage #BombSquad #DogSquad #FakePanic #DanikKhabar #DanikKhabarAmbala
Previous
सादगी की मिसाल: ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खुद मंडी पहुंचे हरियाणा कृषि मंत्री के बेटे नेपाल सिंह राणा
Next