अम्बाला छावनी: आर्य कॉलेज में फूलों की होली के साथ बिखरे संस्कृति के रंग, 'सुरक्षित होली' का दिया संदेश
अम्बाला छावनी, 28 फरवरी 2026: अम्बाला छावनी के आर्य कॉलेज में वूमैन सैल और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने भारतीय त्यौहारों को हमारी गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक बताया और कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी और पर्यावरण की रक्षा के लिए सुरक्षित व ईको-फ्रेंडली होली मनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अनुशासन का पालन करते हुए पारंपरिक रंगों के स्थान पर फूलों की होली खेली गई, जहाँ स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर खुशियां बांटीं। वूमैन सैल की संयोजक डॉ. अनीता गोदारा ने विद्यार्थियों को नई उमंग के साथ पर्व मनाने का महत्व समझाया। मिस जेसिका और मिस योगिता के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और पूरे परिसर में सकारात्मक व सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
#AmbalaNews #AryaCollegeAmbala #HoliCelebration #FlowerHoli #SafeHoli #EcoFriendlyHoli #CulturalIndia #AmbalaCantt #FestivalVibes #WomenCell