09/04/26

अंबाला: जीएमएन कॉलेज में रैगिंग के खिलाफ मुहिम, स्लोगन लेखन से दिया जागरूकता का संदेश

अंबाला, 9 अप्रैल (अन्‍नू): अंबाला छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में 'एंटी-रैगिंग सेल' और 'नेशनल टास्क फोर्स' के सहयोग से एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक करना और उनके मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में करीब 15 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी कलम के जरिए प्रभावी संदेश लिखे।



अशवनीत और पारस ने मारी बाजी

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बीबीए-1 की छात्रा अशवनीत ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बीए-द्वितीय वर्ष के पारस भोला दूसरे और बीए-1 के सोहम तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनजीत, डॉ. सरोज और डॉ. अमिता ने निर्णायक की भूमिका निभाई और छात्रों के प्रयासों की सराहना की।



#AmbalaNews #GMNCollege #AntiRagging #StudentAwareness #SloganWriting #EducationHaryana #DanikKhabar

Previous

अंबाला छावनी: फिश मार्केट में गंदगी फैलाने पर हुआ ₹10,000 का चालान, अब दुकानों पर शीशे लगाना हुआ अनिवार्य

Next

शहजादपुर: महिला कॉलेज में 'वाणिज्य महोत्सव' संपन्न, छात्राओं ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा