30/03/26

अम्बाला: लालकुर्ती बाजार में 1 अप्रैल को निकलेगी भव्य हनुमान शोभायात्रा; तैयारियां जोरों पर

जे कुमार अम्बाला 30 मार्च 2026 : श्री हनुमान भक्त मंडल लालकुर्ती बाजार की बैठक रविवार को प्रधान संदीप गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि हनुमान जन्मोत्सव पर 1 अप्रैल को बुधवार शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री सनातन धर्म शिव मंदिर से शुरू होकर लालकुर्ती बाजार क्षेत्र से होती हुई पुन: मंदिर परिसर में संपन्न होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव कौशिक हनुमान को प्रथम तिलक लगाकर करेंगे। इस दौरान नीरज एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि 2 अप्रैल को गुरुवार सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक सुंदरकांड पाठ, हवन एवं संकीर्तन होगा। मुख्य अतिथि दिनेश कंसल दीप प्रज्वलित करेंगे। इसके पश्चात शुद्ध देसी घी का विशाल भंडारा आयोजित होगा। बैठक में पूर्व पार्षद नवीन यादव, उपप्रधान नरेश शर्मा, महासचिव महेंद्र रेखी, वीरेंद्र यादव सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही। #AmbalaCantt #HanumanShobhaYatra #LalkurtiBazaar #ShriHanumanBhaktMandal #ReligiousEvent #AmbalaNews #HanumanJayantiPreparation #Devotion #HinduFestival #HaryanaNews

Previous

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की दिशा में व्यापक प्रयास जारी - कृषि मंत्री मध्यप्रदेश

Next

लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-पशुपालन मंत्री राजस्थान