पानीपत: हिसार कोर्ट मर्डर केस का दूसरा आरोपी अजय उर्फ तेल गिरफ्तार; अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद
पानीपत, 24 अगस्त (अन्नू): हिसार अदालत परिसर में हुए चर्चित विनोद पानू उर्फ काणा हत्याकांड में पानीपत सीआईए-वन (CIA-1) पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वारदात में शामिल दूसरे मुख्य आरोपी अजय उर्फ तेल (निवासी गढ़ी सोरखी, हांसी) को शनिवार देर शाम चौटाला रोड से गिरफ्तार कर लिया।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार शाम गश्त पर थी। इसी दौरान जीटी रोड की तरफ से पीठू बैग लेकर आ रहा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही काबू कर लिया गया। बैग की तलाशी लेने पर एक अवैध देसी पिस्तौल और मैगजीन में लोड 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
राकेश उर्फ राका ने दी थी पिस्तौल; पूछताछ के बाद भेजा गया जेल:
हत्याकांड का खुलासा: शुरुआती पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि वह नशे का आदी है। उसकी दोस्ती खरड़ गांव निवासी राकेश उर्फ राका के साथ थी। राकेश ने ही उसे गोलियों से भरी पिस्तौल दी थी।
कोर्ट में चलाई थीं गोलियां: 20 अगस्त को दोनों ने मिलकर हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद राकेश मौके पर ही पकड़ा गया था, जबकि अजय फरार होने में कामयाब हो गया था।
अदालत ने भेजा जेल: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
#PanipatNews #HisarCourtMurder #VinodPanuCase #HaryanaPolice #CrimeNews #PanipatPolice #DainikKhabar
Previous
चीका: नशा तस्करी के चर्चित गांव कल्लर माजरा में SNB का छापा; 300 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next