हरियाणा मौसम अपडेट: झमाझम बारिश के बाद मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी; किसानों व पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी
हरियाणा/मौसम, 26 अगस्त (अन्नू): दक्षिणी-पूर्वी जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और यमुनानगर में झमाझम बारिश के बाद अब प्रदेश में मानसून की सक्रियता धीमी पड़ने के आसार हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून ट्रफ रेखा के हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने के कारण अगले 4 से 5 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां धीमी रहेंगी।
उत्तरी हरियाणा पर साइक्लोनिक सरकुलेशन बना होने के कारण पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा।
किसानों व पशुपालकों को सलाह:
सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव पर रोक: कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि अगले 3-4 दिनों तक फसलों में सिंचाई न करें और कीटनाशक छिड़काव रोक दें।
कीट प्रकोप और पशु सुरक्षा: हवा में नमी व उमस के कारण कपास में सफेद मक्खी/चेपा और धान में जड़ सुंडी का प्रकोप बढ़ सकता है। किसान खेतों का निरीक्षण करें तथा पशुपालक पोल्ट्री शेड में वेंटिलेशन की सही व्यवस्था रखें।
#HaryanaWeather #MonsoonUpdate #HaryanaNews #GurugramRain #FarmersAdvisory #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
हिसार: गुजरात से हत्या के मुख्य आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम सम्मानित; एसपी सिद्धान्त जैन ने बढ़ाया जवानों का हौसला
Next