जमीन के नाम पर 06 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: अम्बाला पुलिस ने बरामद की पूरी राशि, शातिर ठग को भेजा जेल

जे कुमार अम्बाला, 16 फरवरी 2026: शातिर ठगों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसते हुए अम्बाला पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पटियाला निवासी लखविंदर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना नग्गल पुलिस ने आरोपी घनश्याम को गिरफ्तार किया, जिसने शिकायतकर्ता को ऐसी जमीन बेचने का झांसा देकर 06 लाख रुपये का बयाना हड़प लिया था जो वास्तव में उसके नाम पर थी ही नहीं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी गई पूरी राशि (06 लाख रुपये) बरामद कर ली है और उसे माननीय अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

#AmbalaPolice #FraudArrest #CrimeNews #PropertyScam #JusticeServed #HaryanaPolice #ActionAgainstFraud #RecoverySuccess #NaggalPolice #SafeAmbala

Previous

टाटा गाड़ी के शीशे तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: अम्बाला पुलिस के ए.वी.टी. स्टाफ ने पटियाला के तीन आरोपियों को दबोचा

Next

गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 'फ्रेशर्स डे' की धूम: गुरप्रीत और आकाशदीप बने मिस्टर फ्रेशर, गुरलीन और मेहक के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज