04/03/25

समाधान शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को जानकर उसका समय रहते समाधान करवाना है : अम्बाला उपायुक्त

अम्बाला, 04 मार्च (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को जानकर उसका प्राथमिकता से समय रहते समाधान करवाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सम्बन्धित सभी अधिकारी पूरी लग्न एवं निष्ठा के साथ अपनी डयूटी का बखूबी निर्वहन करते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे और प्रार्थियों को समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले उन्होंने समाधान शिविर में पहुंचे प्रार्थियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में 03 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से एक शिकायत का मौके पर समाधान कर दिया गया तथा शेष 02 शिकायतों को उपायुक्त ने सम्बन्धित को मार्क करते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
यहां बता दें कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतू जिला स्तर पर डीसी कार्यालय में तथा उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एक छत के नीचे बैठकर प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं और आमजन को अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए इधर-उधर अलग-अलग कार्यालयों में जाना नहीं पड़ता है।
बॉक्स:- प्रार्थी ने अविवाहित पैंशन बनवाने को लेकर किया अनुरोध
नाहन हाउस अम्बाला शहर निवासी सुभाष समधान शिविर में अपनी अविवाहित पैंशन बनाने को लेकर पहुंचा था। उन्होंने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्या को रखा। उपायुक्त ने प्रार्थी की समस्या को सुनते हुए जिला समाज कल्याण विभाग को सम्बन्धित प्रार्थी की पैंशन संबधी समस्या का औपचारिकताएं पुरी करवाकर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। महज चंद मिन्टों में प्रार्थी की समस्या का निदान हो गया। जिसके बाद सम्बन्धित अधिकारी ने प्रार्थी का ऑनलाईन आवेदन चैक किया तो उसकी पैंशन संबधी स्वीकृति होने की पुष्टि हुई तो यह सूचना पाकर प्रार्थी ने खुशी व्यक्त करते हुए उपायुक्त का तह दिल से धन्यवाद किया। इसके अलावा अन्य शिकायतों पर भी उपायुक्त ने कहा कि इन शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. ब्रहमजीत सिंह, एसडीएम दर्शन कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, कार्यकारी अभियंता पब्लिक हैल्थ कर्णवीर, एईई बिजली विभाग जोगिन्द्र, एआईपीआरओ अजीत सिंह, इन्वैस्टिगेटर जिला समाज कल्याण विभाग अवतार सिंह, नगर निगम से शेर सिंह, पीडब्लयूडी से जेई सिद्धार्थ, क्रीड से डिम्पल के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous

बिहार बस्ती अम्बाला कैंट में "शिक्षा का हक" कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

Next

यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन की हो रही है नियमित मॉनिटरिंग