हरियाणा: नशा तस्करों पर स्निफर डॉग्स का कड़ा प्रहार; 2026 की पहली छमाही में HSNCB ने सुलझाए 48 NDPS मामले, 'बोल्ट' और 'रैम्बो' ने निभाई अहम भूमिका
हरियाणा, 02 अगस्त (अन्नू): राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) और हरियाणा पुलिस की कार्रवाई में अब प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स (Sniffer Dogs) अहम हथियार साबित हो रहे हैं। वर्ष 2026 की पहली छमाही में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से 48 NDPS मामलों का भंडाफोड़ कर हेरोइन, स्मैक, गांजा, चरस, अफीम और डोडा पोस्त की बड़ी खेप बरामद की है।
शीर्ष स्निफर डॉग्स का शानदार प्रदर्शन
HSNCB के इस विशेष अभियान में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन हिसार डॉग स्क्वॉड यूनिट के डॉग्स का रहा:
बोल्ट (HK132): 15 एनडीपीएस ऑपरेशनों को सफल बनाकर सबसे आगे रहा।
रैम्बो (HK133): 14 मामलों में मादक पदार्थों का पता लगाया। इसने 5 क्विंटल 50 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त की वर्ष की सबसे बड़ी खेप पकड़वाई।
रोमियो (HK131): 12 मामलों में हेरोइन, गांजा और अन्य नशे की बरामदगी कराई।
इसके अलावा जग्गा, जैक, शेरू, टॉम, ब्रूनो, जिमी, राजा, जेसिफर, मैक्स, माही और चार्ली जैसे अन्य स्निफर डॉग्स ने भी राज्य के विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रमुख जिलों में हुई बड़ी बरामदगियां
आदमपुर (हिसार): रैम्बो की मदद से 5.50 क्विंटल (550.3 किलो) डोडा पोस्त बरामद हुआ।
फतेहाबाद: 10.160 किलो डोडा पोस्त पकड़ा गया।
फरीदाबाद: 6.56 किलो गांजा, 8.5 किलो से अधिक डोडा पोस्त, 4.7 किलो अतिरिक्त गांजा और 105.08 ग्राम चरस बरामद हुई।
डॉग हैंडलर्स और वैज्ञानिक प्रशिक्षण का कमाल
इन ऑपरेशनों की सफलता के पीछे डॉग्स और उनके हैंडलर्स का सटीक समन्वय रहा। सिपाही अनिल, सुनील, रीत, प्रदीप, विकास और रविंदर ने अपने-अपने स्निफर डॉग्स के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाया।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर संदीप सिंह कश्यप के अनुसार, प्रत्येक डॉग और उसके हैंडलर को वैज्ञानिक व आधुनिक पद्धतियों पर ट्रेनिंग दी जाती है। इन्हें वाहनों, मकानों, गोदामों और खेतों में छिपाए गए अलग-अलग नशीले पदार्थों की पहचान, संदिग्ध स्थानों की जांच और साक्ष्यों की सुरक्षा का कड़ा अभ्यास कराया जाता है।
#HaryanaPolice #HSNCB #SnifferDogs #Bolt #Rambo #Romeo #DrugFreeHaryana #AntiDrugCampaign #DanikKhabar
Previous
UKSSSC पेपर लीक मामला: ED देहरादून ने हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति की अनंतिम कुर्की की
Next