तकनीक और निवेश से राजस्थान में शुरू होगा खुशहाली का नया अध्याय– संसदीय कार्य मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 08 मई, जयपुर।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर जिले की लूणी विधानसभा क्षेत्र में डोली ग्राम पंचायत में ग्राम रथ का अवलोकन किया और किसानों और पशुपालकों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (ग्राम-2026) की जानकारी दी।
किसानों की उन्नति प्रदेश की समृद्धि—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। तकनीक और निवेश से राजस्थान में खुशहाली का नया अध्याय शुरू होगा। हमारे किसानों की उन्नति प्रदेश की समृद्धि का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के माध्यम से फूड प्रोसेसिंग उद्योग, एग्रो-पार्क और कृषि में निवेश के नए द्वार खुल रहे हैं।
‘ग्राम-2026’ में तकनीकी एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों से रूबरू होंगे किसान—
जोगाराम पटेल ने कहा हमारी सरकार प्रदेश में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 का आयोजन 23 से 25 मई को जयपुर में करने जा रही है,जिसके माध्यम से कृषि, एग्रीटेक, फूड प्रोसेसिंग, ड्रोन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित खेती तथा कोल्ड चेन जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। प्रदेश के किसान नई तकनीकी और कृषि पद्धतियों से रूबरू होंगे। इस आयोजन में देश-विदेश के निवेशक, कृषि वैज्ञानिक, स्टार्टअप्स और नीति निर्माता एक मंच पर आएंगे।
76 लाख से अधिक किसानों को मिल रही सम्मान निधि—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में लाभ राशि हस्तांतरित की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत साढ़े छह हजार करोड़ रुपये से अधिक के बीमा क्लेम वितरित किए गए हैं तथा 2 करोड़ 20 लाख बीमा पॉलिसी सृजित की गई हैं।
52 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त ऋण वितरित—
जोगाराम पटेल ने कहा पीएम कुसुम योजना के तहत 65 हजार से अधिक सोलर पंप सेट स्थापित किए गए हैं। प्रदेश के 78 लाख किसानों को 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध कराया गया है। राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
जब सोएगा जयपुर, तब करेगा नगर निगम — “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” 9 मई (शनिवार) को रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान
Next