दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत, 10 घायल

जे कुमार 21 दिसम्बर 2025 : दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर के पश्चिम में स्थित बेकर्सडेल टाउनशिप में रविवार को धड़ाधड़ हुई गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी रॉयटर्स ने साउथ अफ्रीकन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (SABC) के हवाले से दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह गोलीबारी बेकर्सडेल टाउनशिप में हुई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया और हमलावरों की पहचान क्या है। घटना के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि टाउनशिप में रात 1 बजे से ठीक पहले एक शराबखाने में हथियारबंद लोगों ने ये गोलीबारी की।

मृतकों की संख्या को लेकर भ्रम : इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने की खबर दी थी। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में मृतकों की संख्या को संशोधित कर 9 बताया गया। इससे साफ है कि शुरुआती जानकारी में बदलाव हुआ है, जबकि घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है।

#9-killed-10-injured #shooting-in-johannesburg-south-africa #news #india

Previous

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

Next

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया