केन्द्रीय कारागार अम्बाला में जेल लोक अदालत मे 8 मुकदमों का हुआ निपटारा
जे कुमार, अम्बाला 4 सितम्बर - सी जे एम व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने केन्द्रीय कारागार, अम्बाला में जेल लोक अदालत का आयोजन किया। इस जेल लोक अदालत में 10 मुकदमे रखे थे। जिनमे नियमानुसार 08 मुकदमों का निपटारा किया गया और 10 बंदियों को निर्धारित शर्तों पर रिहा किया गया।
सीजेएम व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने बताया कि कंचन माही, जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के मार्गदर्शन मे प्रतिमाह जेल लोक अदालत का आयोजन पहले व तीसरे बुधवार को किया जाता है।
इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत मे लगाकर निपटा, जा सकते है। स्थायी लोक अदालत, जिला एडीआर, अम्बाला मे स्थापित है और किसी भी कार्यदिवस पर इसके मुकदमे लग सकते है। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं 0171-2532142 व 9991112660 नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
#cases #jaillokadalat #centraljail #ambala