28/07/26

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल में कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी को बधाई दी

आरएस अनेजा, 28 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिलाओं की 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और पदक! ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 58 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम पर गर्व है। उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

#CWG2026"


Previous

डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के मुक्केबाजी, जूडो और पैरा एथलेटिक्स के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Next

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बधाई दी