30/03/25

31 मार्च को किसान करेंगे पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव

पंजाब, 30 मार्च (अभी): पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। 19 मार्च को हिरासत में लिए गए कई किसान नेता व अन्य किसानों को भी पुलिस ने रिहा कर दिया है। बावजूद इसके अब किसान पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। किसानों ने 31 मार्च (सोमवार) को पूरे राज्य में विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव करने की चेतावनी दी है। 



किसानों ने 31 मार्च को पंजाब भर में विभिन्न स्थानों पर कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करने का एलान किया है। किसान मंत्रियों और विधायकों की कोठियों का घेराव कर रोष जताएं। किसानों का आरोप है कि पंजाब सरकार ने उनके साथ जबरदस्ती की है। क्योंकि किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांत तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। 19 मार्च को पुलिस ने बल पूर्वक किसानों को वहां से खदेड़ दिया। किसानों के टेंड उखाड़ दिए और उनके सामान को नष्ट कर दिया गया। इसके विरोध में किसान पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव करने वाले हैं।  

Previous

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 32 बेड के आईसीयू का कल 31 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Next

चंडीगढ़ में आप ने चुना नेता प्रतिपक्ष: पार्षद जसविंदर कौर को जिम्मेदारी