हर गांव-ढाणी तक समुचित जलापूर्ति प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - संसदीय कार्य मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 06 अप्रैल, जयपुर।
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने ग्राम पंचायत नन्दवान के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चावड़ों की ढाणी में कक्षा- कक्ष सहित 28 लाख रूपये की लागत के 5 विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।
जोगाराम पटेल ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में हर गांव- ढाणी तक समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन के तहत दो वर्ष में 'हर घर नल से जल' सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 14 लाख से अधिक जल कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने कहा 24 हजार करोड़ रुपये की लागत की 400 से अधिक पेयजल परियोजनाओं के कार्यादेश जारी किये गये है।
वर्षों से लंबित परियोजनाएं धरातल पर उतरी—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा वर्षों से लंबित ईआरसीपी परियोजना और यमुना जल समझौते को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा लिफ्ट कैनाल फेज तृतीय का कार्य पूरा होने वाला है जिससे जोधपुर में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा।
600 ट्यूबवेल और 1200 हैंडपंप लगाए जाएंगे—
विधि मंत्री ने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए इस वर्ष 600 ट्यूबवेल और 1200 हैंडपंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समर कन्टिन्जेंसी के तहत प्रत्येक जिला कलक्टर को एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवायी गई है।
अब तक 1 लाख 25 हजार युवाओं को मिली नियुक्ति—
जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं को 5 वर्ष में 4 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। अब तक 1 लाख 25 हजार पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। साथ ही 1 लाख 33 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा 1 लाख से अधिक पदों का भर्ती कैलेण्डर जारी किया जा चुका है।
विकसित हो रहा सड़क तंत्र—
विधि मंत्री ने कहा कि विकसित सड़क तंत्र की दिशा में विधानसभा क्षेत्र लूणी में 5 अरब रूपये की लागत से लगभग 500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने विद्यालय के विकास में सभी सहभागी बनें। विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें।
ये रहे उपस्थित—
कार्यक्रम में प्रशासक विमला देवी, अरविंद बर्रा, हनुमानराम, बुलसिंह, पारसराम, कोजाराम, खींवराज जांगिड़, विकास अधिकारी कँवरलाल सोनी, तहसीलदार इमरान सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) वर्तमान में दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग बना हुआ है परंतु इसके बावजूद भारत के 8 जहाज निकलने में कामयाब रहे
Next