पीएम सूर्य घर योजना के तहत 311 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी 39 हजार 975 उपभोक्ताओं के खातों में पहुंच चुकी है : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 28 मई, भोपाल।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत 16 जिलों में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अब तक कुल 39 हजार 975 उपभोक्ता पंजीकृत हो चुके हैं। उनके खातों में सब्सिडी के रूप में 311 करोड़ 64 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा की जा चुकी है। कंपनी ने बताया है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में ऑनलाइन पंजीकरण के बाद, सौर ऊर्जा संयंत्र को विद्युत वितरण कंपनी के साथ पंजीकृत अधिकृत विक्रेता से ही स्थापित करवाना चाहिए।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा एक किलोवाट का सौर संयंत्र लगाने पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट का सौर संयंत्र लगाने पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक का सौर संयंत्र लगाने पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
आवेदन कहां करें
पीएम सूर्य घर योजना 13 फरवरी 2024 को शुरू की गई थी। इस योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in या सॉल्यूशन ऐप, व्हाट्सएप चैटबॉट और टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्ताओं को समय पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए विक्रेता और उपभोक्ता दोनों को यह ध्यान रखना होगा कि उनके बैंक खाते में नाम, आधार कार्ड में नाम और बिजली बिल में नाम एक ही हो। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 1 दिसंबर 2024 से स्थापित होने वाले सौर संयंत्रों में केवल स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे हैं, जो मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी किए गए हैं और उपभोक्ताओं को रियायती दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके चलते, उपभोक्ताओं द्वारा सौर विक्रेता को किए गए भुगतान में लगभग 6 से 8 हजार रुपये की कटौती हो रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
दैनिक खबर: आज 28 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
Next