सुशासन एवं जनकल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, संसदीय कार्य मंत्री ने ली विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक : राजस्थान
एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयपुर।
जोधपुर जिला स्थित विधानसभा क्षेत्र लूणी के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक पंचायत समिति लूणी के सभागार में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्तमान जलापूर्ति स्थिति, टैंकर व्यवस्था, समर कंटिंजेंसी कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना, विद्युत आपूर्ति, ट्रिपिंग की समस्या और आरडीएसएस की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र लूणी के अंतिम गांव और ढाणी तक पेयजल और विद्युत की समुचित आपूर्ति की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश—
जोगाराम पटेल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के रिप्लेसमेंट, क्षेत्र के ट्यूबवेल और हैंडपंप की रिपोर्ट प्रस्तुत करने, माँग के अनुरूप कंटेंजेंसी सप्लाई करने और विभिन्न विकास कार्यों को तय समयावधि पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विधि मंत्री ने समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन काटने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने लीकेज सुधारने, सीडब्ल्यूआर एवं एसआर की भराव क्षमता और तकनीकी रूप से भराव समयावधि की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने और सीडब्ल्यूआर, एसआर और जीएलआर की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
डिस्कॉम को ट्रिपिंग की समस्या सुधारने के लिए किया निर्देशित—
जोगाराम पटेल ने डिस्कॉम के अधिकारियों को क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या को सुधारने, आरडीएसएस योजना के कार्यों को गति देने, एफआरटी की नियमित मॉनिटरिंग करने और सहज दृश्य स्थानों पर हेल्पलाइन नंबर के प्रचार- प्रसार के लिए होर्डिंग लगाने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों,आंगनवाड़ी केन्द्रों और स्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल एवं विद्युत कनेक्शन देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने डिस्कॉम के अधिकारियों को जिन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास होना है, उनकी अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
फ़ॉलो अप शिविर में आमजन के कार्यों का शत-प्रतिशत निस्तारण करें सुनिश्चित—
संसदीय कार्य मंत्री ने राजस्व विभाग और पंचायती राज विभाग के विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा ग्रामीण सेवा शिविर के तहत आयोजित हो रहे फ़ॉलो अप शिविर में आमजन के कार्यों का शत- प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा से सफर होगा सुगम,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 144 नई बसों को दिखाई हरी झंडी:राजस्थान
Next