नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत: जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर : राजस्थान
एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयपुर।
मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जयपुर जिले में शीघ्र ही जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी अशोक कुमार मेघवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त भारत के संकल्प से जोड़ते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना तथा प्रतियोगिताओं का मूल उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा नशा मुक्त भारत विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
इसके तहत 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें ’चित्रकला, नारा लेखन, कविता पाठ, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, समूह लोकगीत, समूह नृत्य तथा लघु फिल्म रील निर्माण’ जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। ’प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रतियोगिता में’ भाग ले सकेगा तथा ’केवल पंजीकृत प्रतिभागियों को ही प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा’। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त होगा।
युवा अधिकारी ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, युवा मंडलों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इच्छुक युवा अपना ’पंजीयन मोबाइल नंबर 7297992263’ पर संपर्क कर शीघ्र करवाएं। पंजीयन की ’अंतिम तारीख 29 जुलाई’ रहेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
असम में बाढ़ का तांडव: मृतकों की संख्या बढ़कर 61 पहुंची, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित
Next