डिजिवन पोर्टल बनेगा वन प्रबंधन का सशक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म - मुख्य सचिव राजस्थान
एन.एस.बाछल, 26 जून, जयपुर।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वन विभाग के मुख्यालय अरण्य भवन में 'डिजिवन' (DigiVan) पोर्टल का विस्तृत प्रदर्शन देखा तथा इसके अधिकतम उपयोग एवं तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिवन पोर्टल वन विभाग के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह प्लेटफॉर्म न केवल विभागीय सूचनाओं के बेहतर प्रबंधन में सहायक होगा बल्कि नीति निर्माण, निगरानी एवं निर्णय प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पोर्टल के उपयोग की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक माह विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदर्शन के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित करें।
उन्होंने युवा अधिकारियों को डिजीवन पोर्टल के माध्यम से नवाचार एवं विश्लेषणात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने तथा फील्ड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसके उपयोग में दक्ष बनाने पर विशेष बल दिया। साथ ही, जिला स्तर पर अधिकाधिक डेटा संकलन एवं दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे पोर्टल की उपयोगिता और प्रभावशीलता में निरंतर वृद्धि हो सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिवन पोर्टल में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता वाले मल्टीपल-लेयर डेटा का पूर्ण उपयोग करते हुए वन विभाग को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना चाहिए। उन्होंने इसे देश में अपनी तरह का प्रथम एवं अद्वितीय डिजिटल प्लेटफॉर्म बताते हुए कहा कि यह भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा एनालिटिक्स, मल्टीपल डेटा सोर्सेज एवं उभरती डिजिटल तकनीकों को पोर्टल से जोड़कर वन प्रबंधन को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए। इन तकनीकों के माध्यम से विभागीय कार्यों की गुणवत्ता, दक्षता एवं निगरानी क्षमता में उल्लेखनीय सुधार संभव है।
क्षमता निर्माण एवं तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने प्रत्येक माह वेबिनार आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि कार्मिकों को नवीनतम तकनीकी सुविधाओं की जानकारी एवं प्रशिक्षण निरंतर उपलब्ध हो सके। उन्होंने अन्य विभागों के साथ एपीआई एवं डेटा शेयरिंग की संभावनाओं पर भी कार्य करने के निर्देश दिए। इससे डिजिवन पोर्टल को और अधिक सशक्त, उपयोगी एवं व्यापक बनाया जा सकेगा तथा विभिन्न विभागों के बीच डेटा आधारित समन्वय को नई गति मिलेगी।
बैठक में वन विभाग के एसीएस आनंद कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) अरिजीत बनर्जी, प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गलरिया सहित वन विभाग एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
‘इलाज भी, विश्वास भी और विकास भी’-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान बनेगा मेडिकल टूरिज्म का हब
Next