29/01/25

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे मोदीनगर घने कोहरे के कारण 24 गाड़ियां आपस में टकराई, छह घायल

आरएस अनेजा, 29 जनवरी नई दिल्ली

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे मोदीनगर के भोजपुर थाने क्षेत्र में 29 जनवरी 2025 को प्रात: घने कोहरे के कारण एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है। सड़क हादसे में करीब 24 से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गई है, जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।

गाजियाबाद में मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यहां आपस में एक के बाद एक कई गाड़ियां टकरा गई। इस घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सड़क हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर जाम के हालात पैदा हो गए हैं।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही एक्सप्रेसवे पर लगे भीषण जाम को खुलवाने के लिए क्रेन की सहायता के हादसे का शिकार हुए वाहनों को सड़क किनारे किया गया है और जाम को खुलवाने का प्रयास किया गया और कुछ ही घंटों के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायत फिर बहाल हुआ।

Previous

‘‘हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक रूप से कार्य करने के लिए जल्द ही एक ट्रैकिंग ऐप बनाया जाएगा’’- परिवहन मंत्री अनिल विज

Next

ऑटो चालक की बेटी बनी लेफ्टिनेंट, रेवाड़ी के गांव सुलखा की बेटी जिया ने किया एनडीए क्वालिफाइड जिले का नाम रोशन