23/05/26

राज्यपाल ने ‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ पुस्तक का विमोचन किया

एन.एस.बाछल, 23 मई, शिमला।

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोकभवन में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. श्रीकांत बाल्दी द्वारा लिखित पुस्तक ‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ का विमोचन किया।
यह पुस्तक डॉ. श्रीकांत बाल्दी की प्रशासनिक यात्रा, अनुभवों और हिमाचल प्रदेश के साथ उनके गहरे जुड़ाव की स्मृतियों का संवेदनशील दस्तावेज है। पुस्तक में उन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक जीवन के दौरान हिमाचल के बदलते स्वरूप, लोगों से मिले स्नेह, पहाड़ी संस्कृति तथा जनसेवा से जुड़े अनेक संस्मरणों को सरल और प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया है। पुस्तक में उनके जीवन के अनेक प्रेरक प्रसंग और यादगार अनुभव शामिल हैं।
राज्यपाल ने डॉ. श्रीकांत बाल्दी को पुस्तक लेखन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होती हैं।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

Previous

अंबाला सिटी में बाबा श्याम की भक्ति का सैलाब: राधा-कृष्ण मंदिर में महाआरती के साथ मनाया गया खाटू श्याम महोत्सव

Next

करनाल में .32 बोर की देसी पिस्तौल के साथ बदमाश गिरफ्तार: सीआईए-2 ने चिड़ाव मोड़ से दबोचा, कोर्ट से 3 दिन का रिमांड