• 22/09/26

टीबी मुक्त भारत अभियान में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि

एन.एस.बाछल, 22 सितम्बर, जयपुर।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि टीबी को खत्म करने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ आम लोगों और युवाओं की भागीदारी भी जरूरी है। इसी दिशा में राजस्थान ने टीबी मुक्त भारत टीमों के गठन में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। प्रदेश के सभी 361 ब्लॉकों में टीबी मुक्त भारत की टीमें बना दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि इन टीमों से 1,805 माय भारत वॉलंटियर्स और 1,805 एनसीसी कैडेट्स जुड़े हैं। ये युवा अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच और समय पर इलाज के बारे में जागरूक करने में सहयोग करेंगे।

गायत्री राठौड़ ने कहा कि टीबी का समय पर पता लगना और पूरा इलाज होना बहुत जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ब्लॉक स्तर पर बनाई गई टीमें अभियान का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेंगी।

देश में 67 प्रतिशत, राजस्थान में 100 प्रतिशत

21 सितम्बर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 7,026 ब्लॉकों में 4,686 टीमें गठित हुई हैं और टीम गठन का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिशत 67 प्रतिशत है। वहीं राजस्थान के सभी 361 ब्लॉकों में टीमें गठित होने के साथ प्रदेश ने 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा। युवाओं की भागीदारी से टीबी के प्रति जागरूकता का संदेश गांव और ब्लॉक स्तर तक और मजबूती से पहुंचाया जा सकेगा।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

प्रदेश में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ का प्रभावी क्रियान्वयन हो सुनिश्चित, लापरवाह अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई - मुख्यमंत्री राजस्थान

Next

जयपुर: बैंक धोखाधड़ी मामले में OBC बैंक के 3 पूर्व अधिकारियों को 7-7 साल की कैद; CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला