केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने शहर को दी 2 पिंक टॉयलेट एवं एक सार्वजनिक शौचालय की दी सौगात
एन.एस.बाछल, 22 जून, जयपुर।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने विशेष पहल कर स्थानीय महिलाओं से कंपनी बाग में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) के अंतर्गत 76.55 लाख रुपए की राशि से निर्मित कम्पनी बाग, केंद्रीय कारागृह में पिंक टॉयलेट व शिवाजी पार्क में सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण कराया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अलवर संसदीय क्षेत्र का चहुंमुखी विकास पहली प्राथमिकता है तथा आमजन की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, रेल, शिक्षा, चिकित्सा आदि क्षेत्रों सार्थक प्रयास करते हुए विकास को गति प्रदान की गई है। उन्होंने अलवर के सर्वांगीण विकास को आगे बढाते हुए नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रतिबद्धता रही है तथा इसी दिशा में निरन्तर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की उपलब्धता महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा पिंक टॉयलेट महिलाओं की सुविधा और सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) के अंतर्गत दो पिंक टॉयलेट एवं सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया गया है, इससे महिलाओं की सुविधा में विस्तार होगा। इस पिंक टॉयलेट के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातवरण मिल सकेगा। उन्होंने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि अलवर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाना हम सभी का नैतिक दायित्व है तथा अलवर को स्वच्छता में अग्रणी शहर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में अलवर हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से अलवर शहर को विकसित व सुन्दर शहर बनाने की दिशा में सकारात्मक भाव के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने एक मुहिम चलाई है, जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में भी हमारा लक्ष्य टॉप के 10 शहरों में आने का है, जिसके लिए उन्होंने सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अलवर शहर में मातृशक्ति की सुविधा के लिए दो नए पिंक टॉयलेट एवं आमजन की सुविधा हेतु एक सार्वजनिक शौचालय आज लोकार्पित किए गए हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
राष्ट्रपति ने चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया और चीता का प्रदर्शन भी देखा : मध्यप्रदेश
Next