राज्य में विद्युत सेवाओं में सुधार और कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता -ऊर्जा मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 20 जून, जयपुर।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले। इसके लिए उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के साथ-साथ कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।
हीरालाल नागर विद्युत भवन में जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर विद्युत वितरण निगमों को लेकर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है।
हीरालाल नागर ने तीनों डिस्कॉम में मॉनिटरिंग टीम गठित करने के निर्देश दिए। यह टीम विद्युत तंत्र एवं विद्युत प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यों की निगरानी करें ताकि निचले स्तर तक गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकें।
बैठक में डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा ने बताया कि तीनों डिस्कॉम्स में मुख्यालय स्तर से विशेष टीमों का गठन किया जाएगा जो रैंडम जांच कर कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगी। साथ ही, उपभोक्ता सेवाओं को सुगम बनाने के लिए उच्च स्तर से दिए निर्देशों का निचले स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग करेंगी।
बैठक में जोधपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल सहित अन्य वरिष्ठ अभियंता मौजूद रहे। अजमेर डिस्कॉम के एमडी केपी वर्मा वीसी के माध्यम से जुड़े।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
राज्यपाल राजस्थान ने राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी
Next